Breaking News

ट्रांसजेंडर हत्याकांड: टेंपो पर बैठी थी सोनी, बहस करने के बाद मारी गोली, लुटेरों ने कहा- सॉरी अंकल, केस मत कीजियेगा

 



ट्रांसजेंडर सोनी उर्फ सन्नी की हत्या करने से पहले लुटेरों के साथ उसकी बहस हुई थी। इसके बाद तीन में एक अपराधी ने 7.62 के पिस्टल से उसके सीने में गोली मार दी। पटना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को किया। 

मूल रूप से जहानाबाद जिले के काको के रहने वाले अमित कुमार को इस हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह परसा बाजार में किराये के मकान मे रहता था। उसके अन्य दो साथी, जिसमें एक मुख्य आरोपित भी है फरार हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस वक्त सोनी की हत्या हुई उस समय एक और व्यक्ति ऑटो में बैठा था जो भाग निकला। दरअसल, लूटपाट कर वापस लौट रहे अपराधियों को ऑटो रिजर्व कर परसा जाना था। इस कारण अपराधियों ने ऑटो को रुकवाया जिसमें ट्रांसजेंडर व एक अन्य व्यक्ति सवार था।

पुलिस का दावा है कि अपराधी ऑटो चालक को जबरदस्ती परसा चलने को कहने लगे, जिसका विरोध सोनी ने किया। इसके बाद लुटेरों और ट्रांसजेंडरों के बीच मारपीट हुई, जिसमें अपराधियों ने गोली चला दी। कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह के मुताबिक अपराधियों के पास से पिस्टल, एक खोखा, एक गोली, पेन ड्राइव, लैपटॉप 15 हजार नकद रुपये व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। 


मुख्य आरोपित के पकड़े जाने पर हो सकते हैं और खुलासे

पुलिस के मुताबिक सोनी को गोली मारने वाला मुख्य आरोपित सहित दो अब भी फरार हैं। दोनों में एक उसके गांव के बगल का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो उसी ने सोनी पर गोली चलायी थी। उसके पकड़े जाने के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं। 

पहले चोरी फिर लूट और आखिर में हत्या

जिस गैंग ने ट्रांसजेंडर की हत्या की उसने बुधवार की अहले सुबह कई घटनाओं को अंजाम दिया। अपराधी चांदमारी रोड से निकलने के बाद शालीमार स्वीट्स के पीछे स्थित एक ऑफिस में घुसे। वहां से लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करने के बाद वापस कॉलोनी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप आये। इसी जगह से गुजरने वाले एक ऑटो को रोककर अपराधी स्टेशन की ओर जाने लगे। तभी उसी ऑटो में सवार भूषण कुमार पर उनकी नजर पड़ी। भूषण ने सोने अंगूठी पहनी थी। यह देख अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान दी और अंगूठी, चेन, पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। मोबाइल का सिम उसी वक्त उन्होंने भूषण को दे दिया। लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने भूषण के सामने हाथ जोड़ा। लुटेरों ने उनसे कहा- सॉरी अंकल। हमलोग नशा करते हैं इस कारण लूटपाट करना पड़ा। आप थाने में केस मत कीजियेगा। 

पहले भी जेल जा चुके हैं अपराधी

पकड़ा गया अपराधी अमित बीते 17 तारीख को ही जेल से छूटकर बाहर निकला था। चोरी मामले में वह जेल गया था। जबकि इस घटना में शामिल अन्य अपराधी जीआरपी पटना और गांधी मैदान थाने से जेल जा चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।