Breaking News

शहादत की सूचना के बाद बोला जवान-जिंदा हूँ मैं, साथी की गई है जान।चीन से बदला लेकर रहुगा।परिजन में मातम का माहौल खुशियों में बदल।



परसा।सेना के अधिकारियों ने सारण के परसा थानाक्षेत्र के दीघरा के फौजी सुनील की शहादत की जो सूचना दी थी वह गलत साबित हुई तथा सुनील ने बुधवार की सुबह 9:30 बजे के करीब पत्नी मेनका देवी से फोन पर बात कर बताया कि वह सुरक्षित है।पत्नी मेनका देवी ने बताया कि चायना बॉर्डर पर हुई झड़प तथा सुनील नाम से गिरे आईकार्ड तथा तीन जवानों के शहीद होने को लेकर सेना के अधिकारियों ने यहां (जवान सुनील के घर)पर फोन करते हुए बताया कि दुखद खबर है।पत्नी ने बताया कि उनके पति (सुनील)खुद वहां से मोबाईल पर फोन करके कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं।अधिकारी ने कॉन्फ्रेंस पर फौजी सुनील से चाचा रविन्द्र राय तथा चचेरे भाई मिथलेश की बात कराई 6 मिनट कुछ सेकेंड के ऑडिओ बात चीत में नेटवर्क कम मिलने के कारण महज दो मिनट के करीब आवाज साफ सुनाई दे रहा है सुनील अपने भाई अनिल से कह रहा मैं ठीक हूं तुम घर पहुच कर सबको बोलो।चाचा ने बताया कि फौजी सुनील ठीक है।
लेह-लद्दाख में सेना में तैनात फौजी सुनील की पूरी तरह सुरक्षित होने की खबर मिलते ही गांव में जहां मातम पसरा था वहां खुशी में बदल गया।फौजी के चहेते या अन्य ने फौजी के शहीद होने की खबर जितनी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल की थी वैसे ही अब जबाज बहादुर के जीवित रहने की सूचना लोगो ने लगातार अपडेट करते रहे हैं घर पर लोगो की हुजूम जुड़ रहे हैं जवान की तारीफ भी करते नही तक रहे हैं बुजुर्ग से लेकर गांव के बच्चे तक कह रहे कि सुनील गांव का ही नही पूरे प्रदेश व देश के शेर है शेर देश का शेर न कभी हारा है न हारेगा चीन को हमारी सेना मुहतोड़ जबाब दे रही उनके जो भी साथी शहीद हुए उनका एक एक बूंद का बदला लेकर ही रहेंगे।वही पूरे प्रखंड क्षेत्र में अपने जवान की खबर सुनते ही उनके घर दौरे चले जा रहे हैं व घर के परिजनों से मिलकर खुशी का इजहार कर रहे हैं सबो के जुबान से बरबस एक ही शब्द निकल रहे जीवो मेरे दिघरा के शेर तुम पर मेरे देश का नाज है तुम अपना व देश का नाम रौशन करेगा।परिजनों में भी गम के आँसू अब खुशी में बदल चुके हैं जवान की मा अपने किचन में बैठकर सब्जी काटते नजर आ रही है वही बहन भी कल से भूखे प्यासे परिजनों के लिए खाना बनाने में व्यस्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।