Breaking News

सांसद प्रतिनिधि ने नल जल योजना का किया उद्घाटन।

 

प्रखण्ड क्षेत्र के मनपुरा पंचायत स्थित सरैया गांव के वार्ड नंबर 2 में सात निश्चय के तहत नल-जल योजना का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत हर गांव के हर परिवार तक नल जल योजना के तहत नल द्वारा शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है। गांव के हर परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से कई तरह के बीमारियों से बचाव में कारगर साबित होगा। इस योजना को जमीनी स्तर पर लाने में स्थानिय सांसद राजीव प्रताप रूडी का भी अहम भूमिका है। वहि नल जल योजना का उद्घाटन के उपरान्त सरैया गांव के इस योजना से लाभान्वित होने वाले दर्जनों परिवारों ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह को धन्यवाद दिया है। इस मौके पर वार्ड सदस्य रंजीत सिंह, वार्ड सचिव रौशन कुमार, रविन्द्र कुमार राय, सतिश सिंह, उमाकांत सिंह, विनोद पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।