Breaking News

कोविड-19 से मृत 27 व्यक्तियों के परिजनों के बीच 4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान की राशि का वितरण

 


 


छपरा : जिलाधिकारी  डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा समाहरणालय सभागार में कोविड-19 के दूसरी लहर से मृत 27 व्यक्तियों के आश्रित परिजनों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान के रुप में सहायता राशि उनके बैंक खाते के माध्यम से प्रदान किया गया। कुल 27 आश्रितों में एक परिजन जिला-सिवान का निवासी होने के कारण उनका अभिलेख सिवान जिला को हस्तांतरित कर दिया गया है। 

इसके पूर्व पहली लहर में मृत हुए कुल-85, दूसरी लहर में मृत-146 मृतकों के परिजनों के खाते में चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान के रुप में दिया जा चुका है। इस प्रकार अबतक कुल 231 मृत व्यक्तियों के आश्रित परिजनों के खाते में अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। शीघ्र ही शेष सभी मृतक के आश्रित परिजनों के खाते में भी राशि भेज दी जाएगी।

  इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित आश्रित के परिजनों को प्राप्त राशि के सदुपयोग करने हेतु आवश्यक सलाह दी गयी। बताया गया कि वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई में करें तो ज्यादा उपयोगी होगा। राशि को ऋण के तौर पर किसी को भी नही देने की सलाह दी गयी। सलाह देने का तात्पर्य मिले राशि का सदुपयोग करने से था।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, आपदा प्रभारी श्री प्रशांत, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार एवं आपदा शाखा के कर्मी  उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।