Breaking News

महा-अभियान 2.0: कोविड टीकाककरण के प्रति लोगों में दिखा जुनून, कड़ी धूप में भी कम नहीं हो रहा हौसला

 



• आम लोगों ने टीका लगवाकर खुद व समाज की सुरक्षा के प्रति निभायी जिम्मेदारी

• सेकेंड डोज के लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर दिया गया टीका

• टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध


छपरा। जिले में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के उद्देश्य से सोमवार को महा-अभियान 2.0 का आगाज किया गया।सुबह 7 बजे से हीं टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया। जिसमें सुबह से ही लोगो में टीकाकरण के लिए भारी उत्साह दिखा। बुजुर्ग से लेकर युवा सभी ने टीकाकरण उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा  लिया। लोगों में टीका लगवाने का जुनून इस कदर था कि कई केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। इस अभियान के दौरान सेकेंड डोज लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया गया। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह से गंभीर रहा। इसको लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम पूरे दिन अलग-अलग प्रखंडों में निगरानी करती रही। 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु छह माह छह करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।



आमजनों ने टीका लगवाकर निभायी जिम्मेदारी:


जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि आम लोगो ने भी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाकर खुद और समाज को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाई है। वैक्सीनेशन की गति यूं ही बरकरार रही तो तीसरी लहर आने से पहले हम सभी लोगों को टीका लगाने में पूर्ण कामयाब भी होंगे। कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान सेकेंड डोज पर विशेष जोर दिया गया। सेकेंड डोज से वंचित लाभार्थियों को विशेष रूप से टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर अधिक से अधिक सेकेंड डोज के ड्यू लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस बीच सिविल सर्जन से लेकर डीपीएम, डीआईओ, डीपीसी व प्रभरी चिकित्सा पदाधिकारी तक लगातार अभियान की  मॉनिटरिंग करते रहे। सत्रों का प्रत्येक स्तर पर सघन अनुश्रवण किया गया। इसके लिउ प्रति 3 सत्र पर एक पर्यवेक्षक तथा 10 सत्र स्थलों पर एक सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे।


मोबाइल पर कॉल करके लाभार्थियों को दी गयी सूचना:


स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के साथ-साथ कॉल के माध्यम से सूचित भी किया गया। टीकाकरण महा अभियान में कोविड-19 टीका के दूसरा डोज को विशेष प्राथमिकता देने के लि आंगनवाड़ी सेविका /सहायिका आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई डीयू लिस्ट के अनुसार डोर डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर उन्हें मोबलाइज्ड किया गया।  


टीकाकरण के डोज के अंतराल का रखना है ध्यान: 

 

सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि ऐसे लाभार्थी जिन्होंने कोविडशील्ड टीकाकरण की पहली डोज के बाद 84 दिन या कोवैक्सीन की पहली डोज के बाद 28 दिन पूरे कर लिए हैं, उन्हें ससमय दूसरे डोज से अच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिन लाभार्थियों ने 8 जुलाई से पहले कोविशील्ड और 2 सितंबर से पहले कोवैक्सीन की प्रथम खुराक ली है,  उन्हें ससमय दूसरी खुराक देने का लक्ष्य है।कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने से लोग कोरोना वायरस से संक्रमण से पूर्ण तौर पर सुरक्षित हो जाते हैं। उनके शरीर में कोविड- 19 वैक्सीन पहली डोज से विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर बना रहे, जिसके लिए सभी लोगों को कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।