मोतिहारी - मधुबन बाजार से भारत माइक्रो फाइनेंस के कार्यालय से 10.95 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर, एक बदमाश गिरफ्तार
मोतिहारी । जिले के मधुबन थाना के मधुबन बाजार से भारत माइक्रो फाइनेंस के
कार्यालय से 10.95 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने
बताया कि गिरफ्तार बदमाश मधुबन थाना के देल्हो गांव निवासी सचिन कुमार
सिंह उर्फ सोनू शामिल हैं, जिसके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, मादक
पदार्थ, बैंक के शाखा प्रबंधक से लूटा गया सेलफोन व 80 हजार नकदी शामिल है,
बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान सचिन ने बताया कि वह दो दिनों से रेकी
कर रहा था व मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के निवासी राजा सिंह, संतोष
कुमार, डेविड कुमार व त्रिवेत्री शामिल हैं। चारों बदमाश बैक में नकाब
पहनकर प्रवेश किए थे व लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। सचिन
बैंक के पास खडा था व पुलिस की गतिविधि को देख रहा था। राजा सिंह पर
मुजफ्फरपुर व शिवहर में भी कई मामले दर्ज हैं व पूर्व में भी जेल जा चुका
है। संतोष उर्फ बैगन पहले शिवहर में भारत फाइनेंस बैंक में काम करता था।
बैक द्वारा हटा दिए जाने के बाद व लूटकांड को अंजाम देने लगा। फरार चारों
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुजफ्फरपुर व शिवहर
जिला में पुलिस टीम को भेजा गया है। छापेमारी टीम में पकड़ीदयाल के डीएसपी
सुनील कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक अशोक महतो,
थानाध्यक्ष राजेश कुमार, फेनहारा के मुकेश कुमार व राजेपुर के ललन कुमार
शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।