Breaking News

मोतिहारी/बनकटवा:- भारत-नेपाल के बीच सुचारू आवागमन के लिए जारी अनशन समाप्त

 


मोतिहारी । बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के बड़ैला बॉर्डर के समीप नेपाल के गुलरिया बॉर्डर पर भारत-नेपाल के बीच आवागमन चालू करने के लिए जारी अनशन शनिवार को समाप्त हो गया। नेपाल के कलैया सीडीओ सुरेंद्र पौडेल एवं एसपी दीपेंद्र शाही ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। पदाधिकारियों ने अनशनकारी नेकपा नेताओं से वार्ता कर उन्हें बताया कि एंबुलेंस, शादी-विवाह की गाड़ियां, आपातकालीन सेवा तथा बाइक की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी। इस निर्णय से वहां के लोगों ने खुशी का इजहार किया। मौके पर विधायक ज्वाला शाह, जालंधर सिंह, दीनानाथ सहनी, रामसजन यादव, सुनील यादव, वैद्यनाथ प्रसाद यादव, मोजाहिर मियां, बिरेंद्र साह, बिकी साह, पन्नालाल यादव, नरेश पटेल, गगनदेव यादव, अजय चौधरी, ललन बैठा, हरि भजन यादव, भिखारी साह, सुनील यादव आदि मौजूद थे। चीनी मिल की भूमि पर जबरन पिलरिग करने की शिकायत

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।