होली से पहले दिल्ली, मुंबई और काठगोदाम की ट्रेनों का बदला गया मार्ग, जानें किस रूट से जाएंगी गाड़ियां
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत डोमिनगढ़-जगतबेला और चुरेब-मुंडेरवा रेल खंडों के बीच हाइट सब-वे का निर्माण होगा। इस वजह से दिल्ली, मुम्बई और काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में बदले मार्ग से चलेंगी और कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
- 9 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी बदले मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 10 व 17 मार्च को काठगोदाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 03020 काठगोदाम-हावड़ा बदले मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 11 व 18 मार्च को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली बदले मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी।
11 मार्च को ये ट्रेनें रोककर चलाई जाएगी
- ट्रेन-02512 त्रिवेंद्रम कोचूवेली-गोरखपुर 50 मिनट
- ट्रेन-05212 अमृतसर-दरभंगा 55 मिनट
- ट्रेन-02563 सहरसा-नई दिल्ली 55 मिनट
- ट्रेन-02565 दरभंगा-नई दिल्ली 15 मिनट
18 मार्च को ये ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी
- ट्रेन-02512 त्रिवेंद्रम कोचूवेली-गोरखपुर 110 मिनट
- ट्रेन-05212 अमृतसर-दरभंगा 90 मिनट
- ट्रेन-02563 सहरसा-नई दिल्ली 20 मिनट
- ट्रेन-02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 50 मिनट

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।