पटना में बेखौफ चोरों का आतंक, DIG व डॉक्टर समेत दो बंद फ्लैटों में चोरी, नगदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े शातिर चोर
बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर थाना के सौभाग्य शर्मा पथ में रविवार की रात एसएसबी तेजपुर के डीआईजी कृष्ण चंद्र विक्रम और भागलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हरिशंकर ठाकुर के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर शातिर चोर नगदी समेत लाखों रुपए का जेवरात चुरा ले गये। डीआईजी शांति इंक्लेव के बी ब्लॉक के 401 तथा डॉक्टर ए ब्लॉक के 302 नंबर फ्लैट में रहते हैं। इस मामले में पीड़ितों की ओर से रुपसपुर थाने में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।
डेढ़ माह से डीआईजी के फ्लैट में बंद था ताला
चोरी की घटना की खबर पाकर पहुंचे डीआईजी के साला जितेन्द्र कुमार ने बताया
कि सोमवार की सुबह में दीदी रश्मि विक्रम ने फोन कर फ्लैट में चोरी होने की
बात कही। वे लोग अभी तेजपुर में हैं। बताया कि डेढ़ माह पहले तबादला तेजपुर
हो गया था। इस कारण सपरिवार डीआईजी वहां चले गए। डॉ. के साला प्रणव मिश्रा
ने बताया कि सुबह में फ्लैट 301 के निवासी रिशु ने फोन कर फ्लैट में चोरी
होने की खबर दी। बताया कि शनिवार को वह सहरसा अपनी लड़की का नामांकन कराने
चले गए थे। आज लौट ही रहे थे कि चोरी होने की जानकारी मिली। बताया कि हम
इसी फ्लैट में रहते हैं।
गहरी नींद में सो रहा था गार्ड
अपाटमेंट के गार्ड विनोद शर्मा ने बताया कि देर रात को नींद आने से सो गए
थे। थानाध्यक्ष मधुसुदन कुमार ने बताया कि बंद फ्लैट में चोरी की घटना घटी
है। गृहस्वामी के आने के बाद चोरी गए सामानों की सही जानकारी मिल पायेगी।
इंक्लेव के सचिव गौतम कुमार ने लिखित शिकायत किया है। छानबीन की जा रही है।
फुटेज में कैद है शातिर की तस्वीर
सीसीटी फुटेज में कैद एक चोर चारदीवारी फांद कर देर रात करीब 1.10 बजे
इंक्लेव में आते हुए दिखाई देता है। उसके बाद सीढ़ी के रास्ते बी ब्लॉक में
सभी फ्लैटों को देखते हुए चढ़ता है। 401 में बाहर से बंद देखकर पहले आसपास
के फ्लैटों को बाहर से बंद कर दिया।उसके बाद लोहे का रड निकाल कर कई बार
में ताला तोड़कर डीआईजी के सभी कमरों को खंगाल दिया। उसके बाद ए ब्लॉक के
302 निवासी डॉ. हरि शंकर ठाकुर के फ्लैट में उसी अंदाज में घटना को अंजाम
दिया। 25-30 वर्ष के आसपास उक्त चोर,जैकेट,स्पोर्ट शू,जींस पैंट,मंकी टोपी
और हाथ में दास्ताना पहने हुए थे। करीब 2.45 बजे के आसपास उक्त चोर बड़े
आराम के साथ चला गया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।