Breaking News

घर में बर्तन मांज रही थी छात्रा, अचानक बाइक पर आए दो युवकों ने किया अगवा और फिर...

 


बोचहां थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दो युवकों ने घर से अगवा कर छठी कक्षा की छात्रा (14) के साथ गैंगरेप किया। मोबाइल से घटना का वीडियो भी बना लिया। विरोध पर चाकू दिखाकर हत्या की धमकी दी। बुधवार को छात्रा ने परिजन के साथ महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कर्णपुर गांव के अनीमा कुमार और अजय कुमार को नामजद किया है। 

महिला थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया है। गुरुवार को विशेष कोर्ट में धारा 164 में बयान होगा। वहीं, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बोचहां पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों घर छोड़कर फरार हैं। एफआईआर के मुताबिक, मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे छात्रा घर के दरवाजे पर बर्तन मांज रही थी। 

इसी बीच बाइक सवार दोनों आरोपित आ धमके और उसका मुंह दबाकर घर से करीब 500 मीटर दूर एक लीची गाछी में ले गए। वहां चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने धमकी दी कि यदि वह इसकी जानकारी पुलिस या परिजन को देगी तो उसकी गोली मार हत्या कर देंगे। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। 

डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने कहा, 'बोचहां में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बोचहां पुलिस छापेमारी कर रही है।'

सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता बदहवास स्थिति में घर पहुंची। उसके गायब होने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बोचहां थाना गए, जहां पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। इसकी सूचना महिला थाने को दी। आरोपितों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की। 

प्रारंभिक रिपोर्ट में रेप की पुष्टि
महिला थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। दारोगा रानी कुमारी के मुताबिक, प्रारंभिक रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो रही है। फाइनल मेडिकल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जांच करने वाली डॉक्टर ने पीड़िता के कपड़े भी जब्त करके पुलिस को दे दिए हैं। इसे पुलिस कोर्ट की अनुमति के बाद एफएसएल लैब जांच के लिए भेजेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।