मोतिहारी :- चिरैया में ठोकर से युवक की मौत
चिरैया। चिरैया-मोतिहारी मुख्य पथ में सेनुवरिया मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है। घटना बुधवार को घटी है। मृतक कमलेश कुमार कुशवाहा(36) झरौखर थाना क्षेत्र के कवैया गांव निवासी बिगू प्रसाद का पुत्र है। घटना के समय वह अपने घर से मोतिहारी किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन के साथ भागने में सफल रहा है। चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।