Breaking News

गोरेयाकोठी/सिवान:- रक्तदान कर देश के जिम्मेदार नागरिक बनें:- रक्तवीर फारूक अहमद



गोरेयाकोठी/सिवान:-  रक्तदान के प्रति देश की अवाम को जागरूक करते हुए गोरेयाकोठी के भिट्ठी निवासी फारूक अहमद ने रविवार को 11वीं बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने रक्तदान करने के फायदे और नुकसान की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपका किया हुआ रक्तदान तीन लोगों का जान बचाता है और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का सौभाग्य प्राप्त करता है। रक्तदान करने से व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होती है। रक्तदान करने से घबराना नहीं चाहिए। क्योंकि रक्त किसी पेड़ पर उगा नहीं करते बल्कि वह इंसानों की नाड़ियों में बहता

 हैं। रक्त की जरूरत पड़ने पर एक इंसान को हीं तलाशा जाता है। इसलिए रक्त की जरूरत पड़ने पर अपनों के साथ खड़े हो। वहीं यदि किसी जरूरतमंद को भी जरूरत पड़ती है तो आप उसे रक्तदान कर एक नया रिश्ता स्थापित कर सकते है। इसलिए रक्तदान एक महादान होता है। इसलिए रक्त की कीमत को पहचानें और देशहित एवं राष्ट्रहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।