परीक्षा देने की ललक: गोद में बच्चा लेकर केंद्र पहुंची महिला, दिखा- गजब का नजारा, एक बार जरुर पढ़े
गजब का उत्साह दिखा। कोई गोद में बच्चा लेकर परीक्षा देने पहुंचा, तो कोई छोटी-छोटी टोलियों में परीक्षा केंद्र पर पहुंची। 15 साल से 45 साल के परीक्षार्थी एक साथ। एक बेंच पर। जब 15 साल का बच्चा तेजी से लिख रहा था, तब बगल की सीट पर बैठी 40 साल की चाची तिरछी नजर से नकल करने की कोशिश कर थी, तो दूसरी तरफ 45 साल की चाची पूरी ईमानदारी के साथ सोच-सोच कर कॉपी भर रही थी...। पूरा माहौल देखने लायक। अक्षर आंचल योजना के तहत रविवार को महा परीक्षा का दृश्य एक अलग ही अहसास दिला रहा था। जिले के 2275 केंद्रों पर कुल 41 हजार 651 महिलाओं ने परीक्षा दी।
पढ़ने की कोई उम्र नहीं
42 साल की उम्र में बबिता देवी साक्षर होने की परीक्षा दे रही थी, तो 38
साल की नीलम देवी भी साक्षरता परीक्षा में पास होने के लिए दिमाग पर दिमाग
लगा रही थी। सोच-सोच कर दो-चार अक्षर लिख रही थी। बगल की महिला कभी अपने
बच्चे को संभाल रही थी, तो कभी प्रश्नों को हल करने की कोशिश कर रही थी।
गुरुनानक संकुल संसाधन केंद्र का यह दृश्य तो एक उदाहरणभर है, पूरे जिले के
संकुल संसाधन केंद्रों पर कमोवेश ऐसा ही नजारा रहा। गुरुनानक संकुल संसाधन
केंद्र की समन्वयक पूनम कुमार कहने लगी- सचमुच पढ़ने की कोई उम्र नहीं
होती... सभी महिलाएं इसे सही साबित कर रही हैं... इनका उत्साह एक अलग ही
अहसास दिला रहा है...।
सबसे अधिक महादलित महिलाएं
चौका-बर्तन के बाद जब फुर्सत मिलती थी, तब सभी महिलाएं शिक्षा सेवक के
सामने बैठकर अक्षर ज्ञान प्राप्त करती थीं। पिछले साल ही परीक्षा होनेवाली
थी, लेकिन कोरोना के कारण नहीं हो पाई। रविवार को हुई परीक्षा में कुल
45500 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 41651 शामिल हुई। इसमें
सबसे अधिक 34993 महादलित, 2611 दलित और 4047 अल्पसंख्या महिलाएं थीं।
गया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा, 'बेहतर समाज के लिए महिलाओं का साक्षर होना बहुत जरूरी है। रविवार की परीक्षा में महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा रही है। शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज भी बधाई के पात्र हैं। जमीनी स्तर पर इन लोगों ने जो मेहनत किया है, उसका नतीजा रविवार को परीक्षा केंद्रो पर महिलाओं के उत्साह के रूप में दिखा।'

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।