Breaking News

पति से लड़ाई के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पहले बेटी को मारा फिर की आत्महत्या की कोशिश

 


मां जिसे ममता की मूरत कहा जाता है वो क्या इतनी बेरहम हो सकती है कि जिस बच्चे को उसने जन्म दिया हो उसकी अपने हाथों से हत्या कर दे। शायद नहीं लेकिन बिहार के कटिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला की पति ने पिटाई की तो उसने आठ साल की बेटी की हत्या कर दी। केवल इतना ही नहीं उसने खुद की भी जान लेने की कोशिश की, फिलहाल वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

आठ साल की बेटी की हत्या की
यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमारा गांव में घटित हुआ है। मुफस्सिल थाने के एसएचओ रणजीत कुमार ने बताया कि महिला की पहचान जखीरा खातून के तौर पर हुई है। महिला को शक था कि उसके पति मोहम्मद सैफुल का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। नाराज जखीरा खातून ने खुद को और अपनी आठ साल की बेटी को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। 

पति से लड़ाई के बाद उठाया ये कदम
एसएचओ रणजीत कुमार ने बताया कि पति ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन अंदर से बंद होने के कारण वो नहीं खुला। जब पत्नी आधे घंटे तक बाहर नहीं आई तो उसने पास में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से कमरे में देखा तो लड़की फर्श पर पड़ी थी। वहीं खातून बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी। उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुए। दोनों को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं खातून का इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर है।

10 साल पहले की थी लव मैरिज
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के छुट्टी देने के बाद हम उसे गिरफ्तार कर लेंगे। पति को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया। उसने बताया कि उनकी जिंदगी बुरे दौर से गुजर रही थी। पत्नी को उसपर शक था। दोनों ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।