Breaking News

Liquor ban in Bihar: सुपौल में जेल के बाहर बैरक से मिली 15 बोतल शराब, नशे में धुत सिपाही और हवलदार भी गिरफ्तार

 


बिहार के सुपौल जिले में जेल के बाहर बने सिपाही के बैरक से शुक्रवार की रात पुलिस ने 15 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से ही नशे में धुत्त एक सिपाही और एक हवलदार को भी गिरफ्तार किया।

जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जेल गेट के बाहर बने बैरक में कुछ सिपाही बाहर से शराब मंगाकर पी रहे हैं। इसके बाद रात लगभग दस बजे एएसआई मो. साहिद पुलिस बल के साथ जेल गेट के बाहर बने बैरक के विभिन्न कमरों की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरा में जेल का हवलदार अशोक कुमार के पास से एक झोले में 15 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। इसी बैरक में एक सिपाही नशे में धुत्त मिला। 

पुलिस ने शराब को जब्त कर दोनों को थाना ले आई। उनका अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय से मिली गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार हवलदार और सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत्त दोनों जेल के सिपाही के पकड़े जाने के बाद पुलिस पर मामले को रफा दफा करने दवाब था। लेकिन पुलिस ने इन बातों को नजर अंदाज करते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।