Breaking News

बहन के साथ नाबालिग ने किया रेप, गुस्से में परिवार ने आरोपी के परिवार को दी ये खौफनाक सजा



बिहार की राजधानी पटना से सटे एक गांव में नाबालिग लड़के ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बारे में जब परिवार को पता चला तो गुस्से में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बजाय आरोपी किशोर के घर जाने का फैसला लिया। वहां पहुंचकर उन्होंने उसकी मां और बहन के साथ गंदी हरकत की। 

यह घटना पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित किशोरी के परिवारवाले किशोर के घर पहुंचे और उसकी मां और बहन के साथ ज्यादती की। जब परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो सभी भाग निकले। इसके बाद पुलिस के पास मामला पहुंचा।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले से चल रहा है विवाद
थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि दोनों पड़ोसियों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को किशोर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के परिवारवालों ने आरोपी की मां और बहन के साथ मारपीट और छेड़खानी की। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।