Breaking News

पति की मर्जी के बिना मायके जाना पत्नी को पड़ा भारी, जाते ही फांसी पर लटका दो बच्चों का पिता

 


भागलपुर में एक पति ने केवल इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी पत्नी होली पर जिद करके मायके चली गई थी। जानकारी के अनुसार यह मामला रंगरा थाना क्षेत्र का है। यहां के बाबू टोला के वार्ड नंबर 2 में रहने वाले 25 साल के संजीत चौधरी ने आत्महत्या कर ली। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पति की मर्जी के बिना गई मायके
मृतक के भाई रोशन चौधरी और रंजीत चौधरी ने बताया कि होली से दो दिन पहले संजीत की पत्नी मायके चली गई थी। संजीत ने इसका काफी विरोध किया था। उसके जाने के बाद संजीत ने उसे कई बार फोन किया। दोनों के बीच फोन पर भी झगड़ा होता रहा। इसके बाद जब देर तक संजीत ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवारवालों ने उसे आवाज दी। अंदर से जब कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर उन्होंने संजीत को फंदे से लटका हुआ पाया। 

पांच साल पहले हुई थी शादी
पांच साल पहले संजीत की शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा और आठ महीने की बेटी है। इस मामले पर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।