Breaking News

भाभी को गुलाल लागाना देवरों को पड़ा भारी, शिकायत पर पहुंचे हवालात, जानें मामला

 


औरंगाबाद में होली के दिन भाभी को जबरन रंग लगाना और बदसलूकी करना दो मनचले देवरों को भारी पड़ गया है। महिला की शिकायत पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने ताराकांत पासवान और पवन पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वहीं जख्मी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

गुलाल लगाने के नाम पर की बदसलूकी
महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि होली की रात ताराकांत पासवान और पवन पासवान गुलाल लगाने के बहाने उसके घर पहुंचे। इस दौरान वे छेड़खानी करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उसकी गर्दन में गमछा डालकर वे उसे कसने लगे। किसी तरह शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे और आरोपी भाग गए।

अस्पताल में भर्ती है महिला
गर्दन में गमछा कसे जाने से महिला जख्मी हो गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ऐसा लगता है कि उसके साथ जबरदस्ती की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।