Breaking News

समस्तीपुर में उपेन्द्र कुशवाहा और तीन पूर्व विधायक को कोर्ट ने आचारसंहिता मामले में किया बरी

 


जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा शुक्रवार को आचारसंहिता उल्लंघन के मामले में चल रहे आरोप से कोर्ट ने मुक्त कर दिया। उनके अलावा पूर्व विधायक रामदेव वर्मा, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, पूर्व विधायक प्रो. शील कुमार राय को भी दोषमुक्त किया गया। सभी शुक्रवार को मामले की सुनवाई को लेकर सब जज एक के न्यायालय में उपस्थित हुए थे। 

अधिवक्ता ब्रजनंदन राय उर्फ टुन्ना जी एवं गौतम भारद्वाज उने उनकी ओर से बहस में भाग लिया। दोषमुक्त होने के बाद सभी नेताओं ने कहा कि वे निर्दोष थे। उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा था। इन नेताओं की कोर्ट में पेशी को लेकर कार्यकर्ताओं की भी अच्छी खासी संख्या न्यायालय परिसर में जुटी हुई थी। उनके बरी होने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। मौके पर खुशी का इजहार करने वालों में जदूय की जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी, प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश राय, अनंत कुशवाहा आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।