Breaking News

मोतिहारी के गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

 



मोतिहारी। शहर के अगरवा माई स्थान के नजदीक स्थित गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक में बुधवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर नि:शुल्क नस एवं जोड़ों के दर्द चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

शिविर में पहुँचे हुए कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटना के दर्द, साईटिका, जोड़ों के दर्द एवं नस संबंधित रोगों के 50 से अधिक मरीजों का मुफ्त चेकअप एवं उचित ईलाज क्लिनिक के निदेशक सह संचालक सुप्रसिद्ध युवा फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक डॉ० गोपाल कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

डॉ० गोपाल ने कहा कि अधिक उम्र के लोगों में घुटना दर्द एवं युवाओं में कमर दर्द की समस्या आजकल भाग दौड़ भरी आधुनिक जीवनशैली में आम बात हो गई है।

डॉ० गोपाल ने बताया की दर्द एवं लकवा के ईलाज में फिजियोथेरेपी बहुत ही कारगर एवं असरदार साबित होता है। इस अवसर पर समाजसेवी गोविन्द सिंह, डॉ० नवीन श्रीवास्तव, डॉ० कामत कुमार, सचिन कुमार आदी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।