बिहार में एक बार फिर कई IAS और IPS के तबादले, एक डीजी और 5 एडीजी भी बदले गए, 89 डीएसपी भी स्थानांतरित
बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के तबादले किये गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है। आईपीएस के तबादले में एक डीजी और 5 एडीजी शामिल है। बड़े पैमाने पर डीएसपी का भी ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार बिहार पुलिस सेवा के 89 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। पटना से सचिवालय और टाउन डीएसपी का भी तबादला किया गया है। सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर को एसटीएफ में भेजा गया है जबकि टाउन डीएसपी बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।
वहीं उद्योग विभाग में तैनात नर्मदेश्वर लाल का तबादला पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में सचिव के पद पर किया गया है। इसके अलावा बिहार में तैनात तीन आईएएस अधिकारी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल अब आपदा प्रबंधन विभाग के भी सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पहले उनके पास आपदा प्रबंधन विभाग के ही ओएसडी का अतिरिक्त प्रभार था, जिससे उन्हें मुक्त कर दिया गया है। अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग राजीव रौशन को निदेशक, कृषि का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह जा रहे प्रतिनियुक्ति में
बिहार कैडर के 3 आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव विजयलक्ष्मी एन और कृषि के निदेशक आदेश तितरमारे को नव पदस्थापन पर योगदान के लिए मुक्त किया गया है। अमृतलाल मीणा को वाणिज्य विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है वहीं विजयलक्ष्मी एन. को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आदेश तितरमारे की नियुक्ति मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पद पर की गई है।
22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
इसके साथ ही 22 आईपीएस अधिकारियों में एक डीजी और 5 एडीजी का तबादला भी किया गया है। इसेक साथ ही 16 एएसपी भी बदले गए हैं। डीजी आलोक राज को ट्रेनिंग का डीजी बनाया गया है। उन्हें विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी सीआईडी विनय कुमार को लॉ एंड ऑर्डर का अपर पुलिस महानिदेशक व एडीजी प्रोविजन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जितेंद्र सिंह गंगवार को अब एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान - विभाग अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम दिया गया है। ईओयू एडीजी नैयर हसनैन खां को विशेष निगरानी ईकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है। 2018 और 2019 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। उन्हें एसडीपीओ या सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती की गई है।
बड़े पैमाने पर डीएसपी का भी ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार बिहार पुलिस सेवा के 89 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। पटना से सचिवालय और टाउन डीएसपी का भी तबादला किया गया है। सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर को एसटीएफ में भेजा गया है जबकि टाउन डीएसपी बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।