बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी, चला तलाशी अभियान, बक्सर में चुनौटी, खैनी व बेल्ट बरामद
बिहार के अलग-अलग जिलों के कई जेलों में एक साथ शनिवार की सुबह छापेमारी की गई। कारा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की छह केंद्रीय काराओं, मंडल कारा, हाजीपुर एवं उपकारा, नवगछिया में जिला प्रशासन द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। वैशाली, बक्सर, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के जेलों में सुबह में ही छापेमारी टीम पहुंच गई।
इस तलाशी अभियान में जेल के सभी कक्षों की सघन तलाशी के साथ ही पूरे जेल परिसर का निरीक्षण किया गया। तलाशी के क्रम में केंद्रीय कारा, बक्सर में प्रतिबंधित सामग्री जैसे खाली चुनौटी, छोटा पुड़िया-खैनी, चमड़े का बेल्ट एवं एक लोहे का छोटा पत्तर बरामद किया गया।
अन्य काराओं में तलाशी के क्रम में किसी भी प्रतिबंधित सामग्रियों की बरामदगी नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित सामग्रियों के प्रयोग करने वाले दोषी बंदियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बिहार कारा हस्तक के नियमों के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।