Breaking News

सट्टे के अड्डे पर वर्चस्व की लड़ाई: बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी अंधाधुंध गोलियां, मौत

 


मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना के हरिसभा चौक के पास छावनी इलाके में सट्टे के अड्डे पर वर्चस्व को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। पिस्टल से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोली युवक को लगी। मृतक पंकज कुमार (35) अहियापुर के छिट भगवतीपुर का रहने वाला था। 

सट्टे के अड्डे पर पहरेदारी करता था। मिठनपुरा पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। बयान होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मिठनपुरा थानेदार छानबीन में जुटे हैं। 

घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। छावनी इलाके में सट्टा खेला जा रहा था। जिस कमरे में सट्टेबाजी चल रही थी, वहां पर पंकज पहरेदारी कर रहा था। इस बीच एक बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और दनादन गोलियां चलाने लगे। इसमें पंकज को तीन गोली लगी। मौके पर सट्टा खेलने वाले फरार हो गए। एक उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गया। 

डॉक्टर ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। इसके बाद जो उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था, वह भी भाग निकला। घटना कि जानकारी के बाद मिठनपुरा थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि मौके एक एक खोखा भी मिला है। 

एक माह से चल रहा था विवाद 

सूत्रों की मानें तो बीते एक माह से छवनी में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। दीपावली की रात भी गोलीबारी हुई थी, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। इसलिए मामला दब गया। इसके अलावा दो बार मारपीट भी हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।