गड़खा:- सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपए की लूट तीन अपराधियों ने मारपीट कर रुपए मोबाइल और बाइक लेकर हुए फरार
गड़खा। गड़खा-खोदाईबाग मुख्य मार्ग पर मोतीराजपुर चौक के समीप दो बाइक पर सवार छः अपराधियों ने सीएसपी संचालक से रुपए मारपीट कर रुपए लूट लिए और फरार हो गए । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। सीएसपी संचालक गड़खा थाना क्षेत्र के कदना निवासी धर्मनाथ राम के पुत्र आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वह गड़खा के इंडियन बैंक के ब्रांच से पैसा निकासी कर सुबह 11:00 बजे बंगरा स्थित अपने सीएसपी जा रहा था।
जैसे ही गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर चौक पर पहुंचा दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उसके बाइक में ठोकर मार दिया जिससे वह गिर गया और देसी पिस्तौल के बल पर मारपीट करते हुए एक लाख साठ हजार रुपये,मोबाइल और बाइक लेकर खोदाईबाग की तरफ फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।