Breaking News

दिसंबर में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए डेट, टाइम और किन राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव

 


साल 2021 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगेगा। इस साल यह तिथि 4 दिसंबर, शनिवार को पड़ रही है। सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

क्या होता है सूर्य ग्रहण-

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।

सूर्य ग्रहण 2021 का समय-

सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा-

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा।

भारत में क्या मान्य होगा सूतक काल-

4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

किस राशि और नक्षत्र पर होगा प्रभाव-

सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र पर ज्यादा रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।