अठमोहान एसएसबी के सौजन्य से 22 दिवसीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग का किया शुरुआत।।
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के अठमोहान एसएसबी कैम्प परिसर में शनिवार को बेरोजगार युवकों को 22 दिवसीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग हेतु प्रशिक्षण की शुरुवात की गयी।जिसका उद्घाटन पीपराकोठी 71वीं बटालियन के कमांडेन्ट देवानंद ने दीप प्रज्वलित कर किया ।उक्त मोटर ट्रेनिंग बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त कृष्णा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग रक्सौल के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के 24 युवकों को 22 दिन प्रशिक्षण करायेगी। प्रशिक्षण में सफल होने वाले युवकों को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए 71 वी बटालियन एसएसबी के कमांडेंट देवानंद ने कहा कि ट्रेनिंग बड़हरवा सैनिक रोड पर करायी जायेगी ।तत्पश्चात इन युवको को जिला परिवहन कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करायी जायेगी जिसका खर्च भारत सरकार वहन करेगी, इस ट्रेनिंग में सीमावर्ती गांवों अठमोहान, महुआवा, बरहडवा, जमुनिया आदि जगहो के युवकों को प्रशिक्षण लेने का मौका दिया गया है।मौके पर अठमोहान एसएसबी कैम्प प्रभारी पवन कुमार, सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, पूर्व मुखिया पति सह समाजसेवी अवधेश कुमार, बीजबनी पूर्वी सरपंच मनोज कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।