Breaking News

झरौखर में भारत एवं नेपाल के कई थानों के पुलिस के अधिकारियों के साथ हुई बैठक।।

 



घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:

शनिवार की दोपहर सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवम सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा भारत नेपाल सीमावर्ती झरोखर थाना परिसर में नेपाल पुलिस,सीमा सुरक्षा बल,नेपाल एपीएफ तथा झरोखर थाना के पुलिस कर्मियों के साथ बॉर्डर समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में शराब की तस्करी पर रोक लगाने,शराबियों को चिन्हित कर पकड़ने और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से शराब एवं अन्य वस्तुओं के तस्करी पर निगरानी रखने,मद्य निषेध कानून को शत प्रतिशत अनुपालन करने में सहयोग करने सहित सीमावर्ती क्षेत्रों से क्राइम कर बॉर्डर क्रोस करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने हेतु समन्वय स्थापित करने पर बल डाला गया। दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों के बीच भगोड़े अपराधियों के पहचान हेतु सूचना अदान प्रदान करने बात पर सहमति बनी. सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि आगामी सोमवार को मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव का मोतिहारी जिले  में आगमन हो रहा है.जिले में पहुचे के बाद मद्य निषेद्य की समीक्षा करेंगे तथा सीमावर्ती क्षेत्र भर्मण भी करेंगे। साथ ही मंगवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी जिले में कार्यक्रम है. शराबबंदी कानून का शत प्रतिशत पालन हो इसके लिए लगातार सीमावर्ती क्षेत्र के थानों का दौड़ा चल रहा है.दोनों देशों के पुलिस पदाधिकारियों के साथ शराब तस्कर के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु समन्वय स्थापित किया जा रहा है. भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों को भी सराहना करते हुए बताया कि शराब तस्करी को रोकने में एसएसबी का भी काफी सहयोग मिल रहा है.सीमावर्ती झौरखर थानाध्यक्ष को क्षेत्र में गश्त तेज करने और थाना के सम्बंधीत चौकीदारों को पंचायत में सक्रिय रहने का निदेश दिये। मौके पर एसएसबी भंगहा के कैंप प्रभारी नागेंद्र कुमार,नेपाल कोपवा के पुलिस अधिकारी रितेश पटेल, बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना के महानंद प्रसाद, रौतहट बकुल के एपीएफ हिमलाल श्रेष्ठ,रौतहट नरकटिया थाना के ब्रह्मदेव यादव, सहित नेपाल के कई थानों के दर्जनों पुलिस अधिकारी एवं भारतीय एसएसबी के जवान बैठक में शामिल रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।