Breaking News

पटना में सोशल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए मोतिहारी के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ० गोपाल



मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले के बंजरीया प्रखंड के मोखलिसपुर निवासी गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक के निदेशक सह चम्पारण समाज कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष चम्पारण के लाल सुप्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ० गोपाल कुमार सिंह को समाज सेवा एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विशिष्ट सेवा के लिए पटना में कुमुदनी एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युन्जय कुमार सिंह एवं एजुकेशनल संस्था  के चेयरपर्सन उषा कुमारी के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सोशल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

डॉ० गोपाल को सोशल एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर डॉ० प्रदीप कुमार, डॉ० निरंजन सागर, डॉ० नवीन श्रीवास्तव, डॉ० कामत कुमार, डॉ० सुशील कुमार, डॉ० रंजीत कुमार, डॉ० रविशंकर सिंह, डॉ० रजनीश, गोविन्द सिंह, अजय तिवारी, गुलशन कुमार सिंह सहित दर्जनो चिकित्सकों एवं सैकड़ों शुभचिंतकों ने हर्ष वयक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।