Breaking News

घोड़ासहन रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर की गयी अलाव की व्यवस्था।।

 



घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते शीतलहर एवम कड़ाके के ठण्ड को लेकर स्थानीय अंचल प्रशासन के द्वारा शहर में कई जगहो पर अलाव की व्यवस्था की गई है.अंचलधिकारी शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शहर में अभी तत्काल में 4 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है जिसमें मुख्य रुप से घोड़ासहन रेलवे स्टेशन परिसर बस स्टैंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में ठंड के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है. अंचलाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में हाल ही के दिनों में ठंड में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है. जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है. जिसको देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न जगहों पर की गई है! आवश्यकता अनुसार शेष अन्य जगहों पर इसकी व्यवस्था की जाएगी ।।

1 टिप्पणी:

  1. जिस प्रकार से अलाव की ब्यवस्था किया गया है स्थानीय प्रशाशन के द्वारा प्रशंशा के पात्र है लेकिन मुख्यत और जगह अम्बेडकर चौक,भगवान लाल चौक,भगत सिंह चौक,बीरता चौक, गुदरी बाजार,और गुरुगोबिंद सिंह चौक करना चाहिए जनहित में ताकि दूर दराज राहगीरों को राहत मिल सके।

    जवाब देंहटाएं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।