Breaking News

सिवान डीईओ ने चुनाव कार्य व विभागीय कार्य के नाम पर प्रतिनियोजित किया रद्द

 सिवान डीईओ ने चुनाव कार्य व विभागीय कार्य के नाम पर प्रतिनियोजित किया रद्द





सिवान - जिले में त्रिस्तरीय बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2021 संपन्न हो चुकने के बाद विभिन्न विभागों में चुनाव कार्य के नाम पर के साथ ही विभागीय कार्यो में विभिन्न कार्यालयों में लबी अवधि से प्रतिनियुक्त सभी शिक्षको की प्रतिनियुक्ति को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान ने एक पत्र निर्गत किया हैजिसमें  उन्होंने कहा हैं कि पत्र निर्गत तिथि से सभी विभागों में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों को प्रतिनियुक्त रद्द करते हुए निर्देश दिया जाता है कि वे अविलब अपने मूल विधालय में योगदान करना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में कहा गया हैं कि सभी शिक्षक पत्र निर्गत तिथी से स्वतः विरमित समझे जाएंगे। अन्यथा कि स्थिति में माह दिसंबर 2021 का उनका वेतन प्रभावित होगाअपने पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी  प्रधानाध्यापक, सभी संबधित शिक्षक, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिलिपि देकर इस विषय के बारे में सूचना दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।