Breaking News

भोजपुरी एवं सांस्कृतिक के महानायक भिखारी ठाकुर

 



आज भोजपुरी के एक ऐसे महान हस्ती का जयंती मनाया जा रहा है जिनके संघर्ष के बारे में पढ़ता हूं तो एक अलग ही प्रेरणा, ऊर्जा मिलती है। इनकी कृतियां कोई कहानी नही बल्कि जो कुरीतिया इन्होंने अपने इर्द-गिर्द देखा उसे ही अपने कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। भोजपुरी के माथे पर अश्लीलता का जो धब्बा लगा हुआ था उसे मिटाने का अथक प्रयास किया इन्होंने। जीतेजी लौंडा नाच के माध्यम से समाज के कुरीतियों पर ऐसा प्रहार किया कि लोगों के मन मे ये विश्वास जगने लगा कि लौंडा नाच से भी समाज को बदला जा सकता है। आज हमे गर्व होता है कि भोजपुरी ऊंचे मुकाम पर पहुँच चुका है, पर क्या हम अपने भोजपुरी संस्कृति से भटक भी रहे हैं?? इस पर भी ध्यान होना चाहिए।।

भोजपुरी के सांस्कृतिक महानायक भिखारी ठाकुर जिन्होंने भोजपुरी में सकारात्मकता का परचम लहराया और आने वाली पीढ़ियों को नया रास्ता दिखाए, उनको नमन🙏🙏🙏🙏🙏

#BhikhariThakur

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।