Breaking News

उत्तर प्रदेश के बलिया से सिवान शहर में आये बारात से बोलेरो चोरी




पुनीत कुमार मौर्य/संवाददाता, सिवान✍️


सिवान/सीवान में चोरी की घटना लगातार बढ़ते जा रही हैं। बढ़ते चोरी की घटना से लोग परेशान हैं। इसी क्रम में चोरों ने बीती रात शहर के एक होटल में शादी में शामिल होने आए एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी को चुरा लिया हैं। चोरी की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं।तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं की कैसे चोर गाड़ी की चोरी करने के बाद छपरा रोड के तरफ आसानी से फरार हो जाते हैं। घटना  नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप एक होटल की है जहां शादी समारोह चल रहा था इस समारोह उत्तर प्रदेश के बलिया जिला स्थित दलन छपरा निवासी अक्षयबर प्रसाद शामिल होने बोलेरो से आये थे। शादी में शामिल होने के लिए बोलेरो बाहर खड़ी कर होटल में अंदर चले गए। जब बाद में वो बाहर आये तो उनकी बोलेरो गायब थी। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस को दे दी है। वहीं नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन भी दे दिया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।