घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: टोनवा में एकदिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन ।।
टोनवा पिठवा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वधान में रविवार को एक दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन सीमावर्ती टोनवा हाई स्कूल के खेल मैदान में किया गया.जिसका विधिवत उद्घाटन झरौखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी प्रभात कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया है. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुरुआत किया गया. मौके पर समाजसेवी प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे एवम प्रेम का प्रतीक है. दोनों टीम खेल को खेल के भवना से खेलने की बात कही.उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का हौसला बुलंद रहता है। प्रथम दिन का मुकाबला ढाका बनाम पीठवा के बीच हुआ. संवाद प्रेषण तक दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला जारी था।।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।