Breaking News

बिहार के साढ़े तीन लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्‍द बढ़ सकती है सैलरी, ‘कैलकुलेटर’ तैयार

 



बिहार के साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों की वेतनवृद्धि का मामला और आगे बढ़ गया है। एनआईसी ने इनके वेतन निर्धारण को पे-फिक्सेशन कैलकुलेटर तैयार कर लिया है।

शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों स्थापना को इस कैलकुलेटर से अवगत कराने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शीघ्र ही सभी डीईओ कैलकुलेटर को लेकर अपने सुझाव भी (यदि हों तो) माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग को देंगे।

1 अप्रैल 2020 के प्रभाव से ही शिक्षकों को 15 फीसदी वेतनवृद्धि का लाभ देने का सरकार ने निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि शीघ्र ही कैलकुलेटर लांच कर दिया जाएगा ताकि वेतन निर्धारण पारदर्शी तरीके से किया जा सके। बैठक में माध्यमिक निदेशक ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के पेंडिंग रहने की समीक्षा की। निर्देश दिया कि शीघ्रता से आवेदनों का सत्यापन कराएं। ऐसी तैयारी रखें कि 15 जनवरी से वितरण किया जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।