Breaking News

सब रजिस्‍ट्रार की पत्नी-ससुर के नाम पर पटना में कई प्‍लॉट और फ्लैट, मुजफ्फरपुर में करोड़ों की लागत से बन रहा शानदार होटल

 



बिहार के समस्‍तीपुर में तैनात सब रजिस्‍ट्रार मणि रंजन के तीन ठिकानों पर कल विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने छापा मारा था। इस छापामारी में 60 लाख रुपए बरामद हुए। एसयूवी का कहना है कि मणि रंजन ने नाजायज ढंग से काफी संपत्ति अर्जित की है। वेतन और अन्य ज्ञात स्रोतों से 1 करोड़ 62 लाख 36 हजार 962 रुपये आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की प्राथमिकी के बाद छापेमारी की गई।

एसवीयू ने मणि रंजन के अगमकुआं के बजरंगपुरी मोहल्ले स्थित पाटलिग्राम अपार्टमेंट के फ्लैट, मुजफ्फरपुर के पैगंबरपुर स्थित कोल्हू चौक के ऊषा निकेतन मकान और समस्तीपुर के टाउन थाना के मगरडाही रोड स्थित तुलसी कुंज के घर की तलाशी ली। तीनों जगहों से करीब 60 लाख नगद मिले।

इसके अलावा 32 लाख रुपये के एक फ्लैट का दस्तावेज, पत्नी के नाम 5.5 लाख का प्लॉट, 1.5 करोड़ का ढाई कट्ठा जमीन, ससुर के नाम पर फ्लैट पटना में खरीदे गए हैं। मणि रंजन मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में करोड़ों की लागत से शानदार बिनायक होटल भी बनवा रहे हैं। 21 कमरों के इस होटल का निर्माण साल 2019 से हो रहा है जिसका काम अंतिम चरण में है। स्कॉर्पियो और होंडा एमेज समेत 4 गाड़ियां भी मिली हैं। 

जानिए सब रजिस्‍ट्रार के किस ठिकाने से मिला कितना कैश 

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत शुक्रवार को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई के दौरान उनके तीन ठिकानों से 60 लाख रुपये नगद बरामद हुए। पटना आवास से करीब 46.5 लाख, जबकि मुजफ्फरपुर से 12 और समस्तीपुर में 1.5 लाख कैश मिला। इसके अलावा होटल, जमीन, फ्लैट और वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित ढेरों कागजात जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।