BCECEB : इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग
BCECEB Rank Card and Admission 2021 : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए रैंक लिस्ट व सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। राज्य के 10 हजार सीटों पर नामांकन के लिए रैंक कार्ड बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
रैंक लिस्ट के आधार पर च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू हो जाएगी। च्वॉइस फिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 नवंबर है। फर्स्ट राउंड के तहत प्रोविजनल सीट आवंटन 27 नवंबर को जारी कर दिया जायेगा। आवंटन पत्र 27 से 29 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। पहले राउंड के तहत नामांकन व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 से 29 नवंबर तक होगा। सेकेंड राउंड के तहत प्रोविजनल सीट आवंटन दो दिसंबर को जारी होगा।
आवंटन पत्र दो से चार दिसंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, नामांकन व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन दो से चार दिसंबर तक होगा। सीट बचने पर मॉपअप राउंड के तहत आवेदन पांच से सात दिसंबर तक होगा। मॉपअप राउंड के तहत काउंसिलिंग प्रक्रिया 10 से 14 दिसंबर तक होगी। बोर्ड ने कहा है कि अगर मॉपअप के बाद सीट खाली रह जाती है तो शेष रिक्त सीटों को पर्षद द्वारा आयोजित बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2021 की परीक्षा के आधार पर फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ ग्रुप के अभ्यर्थियों की मेधा-सह-विकल्प के आधार पर सूची जारी की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।